Hit Songs देने वाली Jasmine Sandlas का दावा, Dhurandhar जैसी फिल्म Bollywood में आज तक नहीं बनी

By एकता | Mar 27, 2026

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, बल्कि दर्शकों से भी जमकर तारीफें बटोरी हैं। फिल्म के म्यूजिक एल्बम में अपनी आवाज देने वाली मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म करार दिया है।

इसे भी पढ़ें: Ramayana के मेकर्स ने किया ऐलान, Hanuman Jayanti पर दुनिया देखेगी Ranbir Kapoor का राम अवतार

थिएटर्स में टिकट मिलना हुआ मुश्किल

जैस्मीन ने आगे बताया कि उन्होंने कई सालों बाद किसी फिल्म के लिए ऐसा क्रेज देखा है, जहां सिनेमाघरों में टिकट मिलना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं इस मास्टरपीस का हिस्सा बनकर खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। ऐसा लगता है जैसे मेरी दुआएं कुबूल हो गई हैं। लोग इस फिल्म और इसके म्यूजिक को ग्लोबल लेवल पर महसूस कर रहे हैं।'

इसे भी पढ़ें: दमदार पोस्टर के साथ Sanjay Dutt की नई फिल्म Aakhri Sawal की घोषणा, इस दिन होगी रिलीज

सफलता का राज क्या?

सिंगर के मुताबिक, इस फिल्म की वैश्विक सफलता के पीछे पूरी कास्ट, क्रू, म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव और डायरेक्टर आदित्य धर के 'नेक इरादे' हैं। जैस्मीन ने इस फिल्म के लिए 'शरारत', 'मैं और तू' और 'जिये सजना' जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

प्रमुख खबरें

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty

AYUSH क्षेत्र 2047 तक 318 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान, RIS रिपोर्ट में खुलासा

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया