महान फार्मूला वन ड्राइवर निकी लाउडा का 70 वर्ष की उम्र में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2019

वियना। महान फार्मूला वन ड्राइवर निकी लाउडा का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने आस्ट्रियाई मीडिया को जारी बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया, ‘‘भारी मन से हम यह सूचित करते हैं कि हमारे चहेते निकी का सोमवार को निधन हो गया।’’ 

फेफड़े के प्रत्यारोप आपरेशन के आठ महीने बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। लाउडा ने तीन बार फार्मूला वन ड्राइवर्स विश्व चैम्पियनशिप जीती। उन्होंने 1975 और 1977 में फेरारी और 1984 में मैकलारेन के साथ खिताब जीता।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह