यूक्रेन पर आक्रमण के बाद इस साल रूस में नहीं होगी एफवन रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022

लंदन|  फॉर्मूला वन (एफवन) रेस के आयोजकों ने कहा कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद इस साल के अंत में सोच्चि में रेस आयोजित करना ‘असंभव’ है। पहले के कार्यक्रम के मुताबिक रूस के सोच्चि में 25 सितंबर को एफवन रेस होनी था।

एफवन ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, ‘‘ हम यूक्रेन के घटनाक्रम को दुख और सदमे के साथ देख रहे हैं। हम उम्मीद कर रहे है कि वर्तमान स्थिति का जल्दी से शांतिपूर्ण समाधान निकलेगा। ’’

बयान में कहा गया, ‘‘ फॉर्मूला वन की शासी निकाय एफआईए और टीमों ने हमारे खेल की स्थिति पर चर्चा की। इसमें यह सभी हितधारकों से बातचीत के बाद यह निष्कर्ष निकला कि वर्तमान परिस्थितियों में रूस ग्रां प्री को आयोजित करना असंभव है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव