फोर्टिस हेल्थकेयर ने देश में अपने 28 अस्पतालों में पृथक वार्ड बनाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2020

बेंगलुरु। फोर्टिस हेल्थकेयर ने देश में अपने सभी 28 अस्पतालों में पृथक वार्ड बनाए हैं और कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार के लिए कुल 262 पृथक बेड निर्धारित किए हैं। एक बयान में बताया गया कि फोर्टिस में चिकित्सकों के दल विभिन्न अस्पतालों में 87 संदिग्ध मामलों के साथ कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों में पहले से इलाज कर रहे हैं। 

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम से कोरोना वायरस के दो मरीजों को रविवार को घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। बयान में कहा गया, ‘‘समूचे अस्पतालों में पृथक बेड की मौजूदा क्षमता को देखते हुए स्थिति के हिसाब से जरूरत पड़ने पर इसे और बढ़ाया जा सकता है।’’ फोर्टिस हेल्थकेयर के सीईओ और एमडी डॉ. आशुतोष रघुवंशी ने कहा, ‘‘हम मौजूदा हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर बेड की उपलब्धता बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे

प्रमुख खबरें

Avenue Supermarts की स्टैंडअलोन आय Q2 में 18.4% बढ़कर 19,206 करोड़ रुपये हुई

Assam NRC डेटा ट्रांसफर न होने से 19.07 लाख लोगों की Rejection Slips अटकीं, RGI ने दी जानकारी

Power Bank की गलत स्टोरेज और चार्जिंग से हो सकता है Battery Blast, बरतें ये जरूरी सावधानियां

VCK प्रमुख Thirumavalavan ने मांगा CEC का इस्तीफा, BJP से मिलीभगत का लगाया आरोप