दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नए मामले, किसी और मरीज की मौत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2021

नयी दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई और संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 14,40,003 मामले सामने आ चुके हैं और 14.14 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: जी-20 नेताओं ने विकासशील देशों को कोविड- 19 टीके की आपूर्ति बढ़ाने का संकल्प लिया


महामारी से अब तक 25,091 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में इस महीने कोविड से किसी की मौत नहीं हुई। अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा