तृणमूल समर्थक शिक्षाविदों का मंच राजभवन के सामने धरना-प्रदर्शन करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2023

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी.आनंद बोस और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच राज्य संचालित कई विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी समर्थक पूर्व कुलपतियों और प्रोफेसर के एक मंच ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वे यहां स्थित राजभवन के गेट पर धरना देंगे। उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और शिक्षाविदों के मंच के प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा ने एक बयान में कहा कि आठ सितंबर को ‘शांतिपूर्ण और मौन प्रदर्शन’किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा से जुड़े और इसमें रुचि रखने वाले लोग राजभवन के उत्तरी द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे और इसका नेतृत्व बंगाल के प्रतिष्ठित शिक्षाविद करेंगे।

राज्यपाल बोस ने बृहस्पतिवार को जारी एक वीडियो संदेश में दावा किया कि कुछ कुलपतियों के खिलाफ आरोप हैं। उन्होंने कहा कि वह राज्य विश्वविद्यालयों को भ्रष्टाचार और हिंसा से मुक्त बनाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। बोस ने कहा, ‘‘ कुछ (कुलपतियों) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं, कुछ अन्य पर छात्राओं के उत्पीड़न के आरोप हैं, जबकि कुछ अन्य राजनीतिक खेल में शामिल हैं। यही कारण है कि मैं अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति करते समय राज्य सरकार की पसंद के अनुसार नहीं जा सका... मैं चाहता हूं कि राज्य के विश्वविद्यालय हिंसा से मुक्त, भ्रष्टाचार से मुक्त हों और भारत में सर्वश्रेष्ठ हों।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा