महिला हॉकी टीम की फारवर्ड लालरेमसियामी ने कहा, हमें अधिक गोल करने होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की फारवर्ड लालरेमसियामी ने कहा कि जर्मनी के हाल के दौरे से मिली सीख के आधार पर टीम ओलंपिक खेलों से पहले अपने गोल स्कोरिंग दर में सुधार करने की कोशिश करेगी। भारत की तरफ से 64 मैच खेलने वाली लालरेमसियामी ने कहा कि फरवरी-मार्च के जर्मनी दौरे से उन्हें अपनी कमजोरियों का पता करने में मदद मिली। हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लालेरेमसियामी ने कहा, ‘‘जर्मनी का दौरा हमारे लिये कड़ा रहा लेकिन हमने उस दौरे में जो चार मैच खेले उनमें हमें अपने खेल के बारे में कई चीजें सीखने का मौका मिला। ’’

इसे भी पढ़ें: बसपा सांसद ने प्रधानमंत्री से केंद्रीय टीम AMU भेजने का आग्रह किया

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चार वर्षों से टीम में हूं और 2021 मेरे करियर में सबसे महत्वपूर्ण वर्ष है क्योंकि यह ओलंपिक वर्ष है। अभी तक मेरा करियर जैसे आगे बढ़ा है उससे मैं खुश हूं लेकिन मैं अब अधिक प्रभाव छोड़ना चाहती हूं। मुझे अपनी क्षमताओं पर विश्वास है और मुझे विश्वास है कि आगामी महीनों में मैं भारतीय टीम में अधिक योगदान दे सकती हूं।

प्रमुख खबरें

पीएम मोदी बोले, चंडीगढ़ सिर्फ़ शहर नहीं, भारत का Development Model, दी 4700 Cr की सौगात

Devshayani Ekadashi 2026: 25 जुलाई से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, करियर में होगा बड़ा उछाल

Monsoon Session में Delimitation Bill? Jairam Ramesh बोले- विपक्ष को तोड़ने की साजिश

Kohli-Gambhir विवाद सिर्फ अफवाह! Batting Coach Sitanshu Kotak ने तोड़ी चुप्पी