Prabhasakshi NewsRoom: Delhi BJP के नये कार्यालय का शिलान्यास, भवन में दिखेगी दक्षिण भारतीय मंदिरों की वास्तुकला

By नीरज कुमार दुबे | Jun 09, 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज भाजपा की दिल्ली इकाई कार्यालय का भूमि पूजन किया और शिलान्यास किया। इस अवसर पर पार्टी की दिल्ली इकाई के अलावा केंद्रीय इकाई के भी कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। पूजन के बाद नड्डा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये हमारे कार्यालय सिर्फ कार्यालय नहीं हैं, ये हमारे 'संस्कार केंद्र' हैं। उन्होंने कहा कि कार्य करने की विधि... उसकी जगह कार्यालय है। हमारी पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है। सारी पार्टियां विचार से शून्य की तरफ जा रही हैं जबकि हमारी पार्टी विचारों पर खड़ी है। नड्डा ने कहा कि आज देश में कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो एक विचारधारा के लिए सतत चलती रही और उसको पूरा करे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन हुआ, मैं अपनी और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की ओर से इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन सभी लोगों को याद करने का भी दिन है जिन्होंने दिल्ली प्रदेश में भाजपा की लंबी यात्रा में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें: क्या 2024 में दिल्ली की गद्दी का रास्ता यूपी से होकर नहीं बल्कि पटना से होकर जायेगा?

हम आपको बता दें कि नये भवन का निर्माण कार्य अगले 18 महीने में पूरा होने की संभावना है और पार्टी 2025 का विधानसभा चुनाव इसी भवन से लड़ेगी। भाजपा ने यह भी तय किया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं में भवन पर अधिकार होने की भावना को बढ़ावा देने के लिए शहर के सभी 10,000 मतदान बूथों के 10 से 15 लोगों से एक-एक हजार रुपये लिए जाएंगे। हम आपको यह भी बता दें कि वर्तमान में भाजपा की दिल्ली इकाई का कार्यालय पंडित पंत मार्ग पर स्थित है। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बन रहा प्रदेश भाजपा का नया कार्यालय पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के एकदम नजदीक हो जायेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा का केंद्रीय कार्यालय अशोक रोड़ से पंडित दीनदयाल मार्ग पर स्थानांतरित हो गया था।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान