राम मंदिर निर्माण के साथ नए कलेवर में दिखाई देगी अयोध्या

By सत्य प्रकाश | Aug 04, 2021

अयोध्या। 5 अगस्त 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा राम मंदिर की आधार शिला रखे जाने के बाद अयोध्या के विकास का नया खाका भी तैयार कर दिया गया। जिसकी कार्य योजना भी शुरू कर दिया गया है माना जा रहा है कि राम मंदिर निर्माण के साथ नए कलेवर में अयोध्या भी दिखाई देगी। जिसके लिए 5000 करोड़ से अधिक की योजना इस कार्य के लिए विभिन्न योजनाओं बनाई गई है। अयोध्या को विकसित किए जाने के लिए मुख्य रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट, दशरथ मेडिकल कॉलेज, अंतरराज्य बस स्टेशन, मॉडल रेलवे स्टेशन, मल्टी पार्किंग, सड़कों का विस्तार, प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार, 108 कुंडों का विकास, सरयू नदी में नयाघाट से गुप्तार घाट तक क्रूज यात्रा, सरयू नदी दोनों तरफ घाटों का निर्माण, पर्यटन केंद्र, यात्री सुविधा केंद्र, आलिशान होटल, सोलर सिटी सहित अन्य कई योजनाएं प्रस्तावित है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता