उत्तराखंड में भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर मोटर पुल का शिलान्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2022

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर बनने वाले 110 मीटर लंबे दो लेन के मोटर पुल का शिलान्यास किया। यह 110 मीटर लंबे पुल की चौड़ाई 10.50 मीटर होगी और इसके दोनों तरफ फुटपाथ होगा। उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर टनकपुर के बाद यह दूसरा मोटर सेतु होगा। इस सेतु पर छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहन चल सकेंगें जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए उम्र सीमा तीन वर्ष बढ़ाई गई : मुख्यमंत्री चौहान

धामी ने पुल के शिलान्यास पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस काली नदी के किनारे पैदा होकर उन्हें बड़े होने का सौभाग्य मिला, उस नदी पर बन रहे पुल की स्वीकृति भी उनके हाथों से ही हुई है। उन्होंने कहा कि पुल के बनने से भारत और नेपालके बीच रोटी-बेटी का संबंध और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में संचार सहित अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम हो रहा है और निश्चित रूप से अगला दशक उत्तराखंड का होगा।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी