Online Gaming Platform Winzo के संस्थापक धनशोधन मामले में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन गेमिंग मंच विंजो की संस्थापक सौम्या सिंह राठौर और पावन नंदा को धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विस्तृत आदेश के लिए उन्हें दोबारा अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है। ईडी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया था कि कंपनी ने कथित तौर पर 43 करोड़ रुपये अपने पास ‘रखे’ थे, जिसे आदर्श रूप से ‘गेमर्स’ (गेमिंग ऐप के उपयोगकर्ताओं) को वापस किया जाना चाहिए था क्योंकि भारत ने हाल ही में वास्तविक धन वाले गेमिंग (आरएमजी) पर प्रतिबंध लगा दिया था। ईडी ने पिछले सप्ताह ऑनलाइन गेमिंग कंपनी विंजो और गेम्सक्राफ्ट से जुड़े परिसरों पर छापे मारे थे।

प्रमुख खबरें

Bahraich Court ने 1994 के तिहरे हत्याकांड में पांच मुजरिमों को सुनाई उम्रकैद की सजा

UP Export दो लाख करोड़ के पार, CM Yogi बोले देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बना

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन