जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में हुए ‘IED’ हमले के सिलसिले में चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले हफ्ते हुए ‘आईईडी’ हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया था। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ शोपियां पुलिस ने हाल ही में हुए एक आतंकवादी हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: RSS कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से राज मोहम्मद को हिरासत में लिया गया

आतंकवादियों ने एक वाहन पर आईईडी हमला किया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और कई अन्य घायल हुए थे।’’ गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के पतितोहलान इलाके में सेना द्वारा किराए पर लिए गए एक वाहन में यह विस्फोट हुआ था, जिसमें नायक प्रवीण की मौत हो गई थी और दो अन्य लोग घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा