दिल्ली के पटपड़गंज में लूट के मामले में चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में चाकू की नोंक पर पेस्ट्री की दुकान के 53 वर्षीय मालिक को लूटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लुटेरों ने चाकू की नोंक पर उन्हें धमकाया, उनके साथ मारपीट की और जबरन उनकी कार छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान शाने आलम उर्फ ​​माजिद (25), प्रिंस उर्फ ​​सनी (18), हिमांशु (18) और तनुज (20) के रूप में हुई है। ये सभी पूर्वी दिल्ली के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि चोरी की कार उत्तराखंड के हरिद्वार में पाई गई है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), पूर्वी दिल्ली, अभिषेक धानिया ने कहा, घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गईं।

अधिकारी ने कहा कि व्यापक सीसीटीवी फुटेज और कॉल डेटा से आरोपियों की गतिविधि संजय लेक मेट्रो स्टेशन के आसपास होने का पता चला। उन्होंने बताया कि सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने मेट्रो परिसर के पास तलाशी ली और इस दौरान चारों संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

डीसीपी ने कहा, पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्होंने लूट की बात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि चोरी की गई कार को हरिद्वार में छिपाया गया था।

प्रमुख खबरें

अपना बोया ही काट रही ममता बनर्जी

ज़मीन के विवाद में Pankaj Tripathi के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ़्तार

Kota, Bikaner के बाद Jodhpur में Caesarean Delivery के बाद 8 महिलाओं की तबियत बिगड़ी, स्वास्थ्य मंत्री बोले, प्रसव पीड़ा से बचने के लिए महिलाएं कराती हैं सर्जरी

इस क्राइसिस में कॉकरोच भी नहीं कर पाएंगे सर्वाइव, गॉडजिला हमारी ओर आ रहा, आम आदमी से लेकर बजट तक पर कैसे पड़ेगा इम्पैक्ट?