November 2026 Wedding Dates: देवउठनी एकादशी के बाद November 2026 में शादी के लिए मिलेंगे 4 Shubh Muhurat

By अनन्या मिश्रा | Nov 04, 2026

वैदिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन से फिर चातुर्मास की समाप्ति होती है। चातुर्मास खत्म होने के बाद शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। जिसके बाद हर तरफ शहनाइयों की गूंज और शादियों की रौनक लग जाती है। वहीं देवउठनी एकादशी पर जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु भी योगनिद्रा से जागते हैं। इसलिए सभी एकादशी तिथियों में देवउठनी एकादशी को बेहद अहम माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Diwali Vastu Tips के अनुसार घर की सफाई में अनदेखी करा सकती है आर्थिक नुकसान

नवंबर 2026 में विवाह के मुहूर्त और योग

21 नवंबर 2026 को रेवती नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। जोकि विवाह कार्य के लिए बेहद उत्तम माना जाता है।

वहीं 24 नवंबर 2026 को रोहिणी नक्षत्र में विवाह के विशेष शुभ योग बन रहा है।

25 नवंबर 2026 को रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। जोकि दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।

26 नवंबर 2026 को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से शादी के लिए बेहद शुभ मुहूर्त है।

हिंदू परंपराओं के मुताबिक शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों में विवाह संपन्न करने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य, प्रेम और समृद्धि बनी रहती है। हालांकि विवाह की आखिरी तिथि निश्चित करने से पहले स्थानीय पंचांग और ज्योतिषाचार्य से वर-वधू की कुंडली मिलाकर सटीक समय की पुष्टि जरूर करवा लें।

विवाह के लिए जरूरी है शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि विवाह के लिए शुभ मुहूर्त को देखना इसलिए भी जरूरी होता है कि जिससे कि वर-वधू के वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का विपक्ष पर हमला, कहा Congress और INDIA ब्लॉक में विश्वसनीयता की कमी

भारतीय-अमेरिकी Pia Dandiya की फ्लोरिडा से ऐतिहासिक जीत: रिपब्लिकन केसी असकर को हराकर US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में दर्ज की उपस्थिति

Pune Police Commissioner के सरकारी बंगले के गेट में नशे में धुत सिपाही ने मारी कार, हिरासत में लिया गया

Rajasthan | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट: अनूपगढ़-सूरतगढ़ मार्ग पर धमाका, ISI और आतंकी नेटवर्क की साजिश की आशंका