उत्तर प्रदेश में जहरीली टाफी खाने से चार बच्चों की मौत, योगी आदित्यनाथ ने दिए जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

लखनऊ/कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)। कुशीनगर के कसया क्षेत्र में बुधवार सुबह कथित रूप से जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित चार बच्चों की मौत हो गई। कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मामले की जांच कर रिपोर्ट देने और पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले को लेकर मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) का ए

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे को लेकर किया बड़ा दावा, बोले- मैंने वैभव की पुरजोर वकालत की

एक टॉफी सुरक्षित रखी गई है। पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता तथा जाँच के निर्देश दिए हैं। इस बीच, सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार 24 मार्च को कुशीनगर जायेगा। चौधरी के अनुसर यह दल मृत्यु की घटना की जांच की मांग पर जोर डालने के साथ-साथ पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करेगा।

प्रमुख खबरें

My Bharat Platform से जुड़े 2.3 करोड़ युवा, Viksit Gaon संवाद में PM Modi ने की Solo Traveling ट्रेंड की जमकर तारीफ

Punjab Paper Leak Row: बीजेपी के आरोपों पर CM Bhagwant Mann का पलटवार

Sri Lanka Tour: Washington Sundar की Injury ने बढ़ाई चिंता, Saransh Jain को मिल सकता है मौका

Westend Agro Products पर FSSAI का बड़ा Action: Expiry Date से छेड़छाड़ के आरोप में लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड