यूपी: कार में दम घुटने से मासूम की मौत, दो बहनों की हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

बदायूं (उप्र)।बदायूं के कोतवाली दातागंज क्षेत्र के एक मोहल्ले में खेल-खेल में कार बंद होने से उसमें बैठे तीन बच्चों में से एक की दम घुटने से मौत हो गई जबकि दो बच्चियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने इस बारे में बताया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली दातागंज क्षेत्र के मोहल्ला परा निवासी कैसर अली की बेटी की रविवार को शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए कस्बा अलापुर निवासी राशिद और उसका भाई साजिद अपने परिवारों के साथ कार से पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस ने भाजपा के लिए खड़ी की नई चुनौतियां, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा

रविवार देर रात विवाह समारोह चल रहा था तभी राशिद की बेटियां आसिफा (तीन) और मंतशा (पांच) और साजिद का बेटा पप्पू (छह) कार में जाकर बैठ गए और खेल-खेल में कार अंदर से बंद हो गयी। उन्होंने बताया कि परिजन विवाह समारोह में व्यस्त थे। काफी देर बाद जब बच्चे नजर नहीं आए तो मोहल्ले और आसपास के घरों में उन्हें तलाशा गया। इसी दौरान किसी ने तीनों बच्चों को कार में बेहोश पड़ा देखा। फौरन तीनों बच्चों को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने