जम्मू-कश्मीर में मध्यम तीव्रता के भूकंप के चार झटके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2019

नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सोमवार रात को दो घंटे से भी कम समय में 4.7 से 5.5 तक की तीव्रता वाले भूकंप के चार झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप का 4.7 तीव्रता का पहला झटका रात 10:42 बजे महसूस किया गया जिसके छह मिनट बाद 5.5 तीव्रता वाला दूसरा झटका महसूस किया गया। भूकंप के दोनों झटकों का केंद्र 10 किमी गहराई में था।

इसे भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट की वजह से PM आवास परिसर में लगी आग, सभी सुरक्षित

इस दौरान किसी के हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रात 10:29 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता पांच दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

SpiceJet केबिन में सांस लेना हुआ दूभर, दिल्ली एयरपोर्ट पर Passengers का फूटा गुस्सा, लगाए बंद करो के नारे

कभी भी, कहीं भी! UMANG और DigiLocker से सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित

Hariyali Teej 2026: दांपत्य जीवन में बढ़ेगा Love और Trust, सूर्यास्त के बाद कपूर-लौंग से करें ये अचूक Remedy

जले हुए नोटों के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप साबित, समिति की फाइनल रिपोर्ट में जानें क्या-क्या