Andhra Pradesh में दवा कंपनी में आग लगने से चार कर्मचारियों की मौत, एक झुलसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2022

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में स्थित एक दवा कंपनी में आग लगने से चार कर्मचारियों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अनकापल्ली की पुलिस अधीक्षक गौतमी सैली ने सोमवार रात को लॉरस लैब्स लिमिटेड की तीसरी यूनिट में आग लगने की घटना की पुष्टि की। बहरहाल, उन्होंने कहा कि वे घटना में लोगों के हताहत होने की वजह का पता लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Covid mock drill: एनएलजेपी अस्पताल में ड्रिल के दौरान मौजूद रहेंगे सिसोदिया

बहरहाल, इस औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर संघ के नेताओं ने दावा किया कि जब कर्मचारी फैक्ट्री की सफाई कर रहे थे तो बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएन फार्मा सिटी में विभिन्न दवा कंपनियां लंबे समय से सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े