संघर्ष प्रभावित Manipur में विभिन्न मतदान केंद्रों पर चार EVF को नुकसान पहुंचाया गया

By Prabhasakshi News Desk | Apr 20, 2024

इम्फाल । संघर्ष प्रभावित मणिपुर में शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर कम से कम चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएफ) क्षतिग्रस्त कर दी गईं, जहां लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा था। यह जानकारी सूत्रों ने दी। एक सूत्र ने कहा, इंफाल पूर्व और पश्चिम में चार स्थानों पर ईवीएम को नुकसान पहुंचाया गया। एक मतदान केंद्र पर अज्ञात बदमाशों ने एक ईवीएम में आग लगा दी। 

मेइती अब इंफाल शहर में केंद्रित हैं वहीं कुकी पहाड़ियों में चले गए हैं। राहत शिविरों में रहने वाले 24,000 से अधिक विस्थापितों को निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए पात्र होने के तौर पर पहचाना था और उनके लिए 94 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। उन लोगों के लिए मतदान की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी जो झड़पों के बाद पूर्वोत्तर राज्य छोड़कर, शरण लेने के लिए बाहर चले गए थे।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला