पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए विस्फोट में चार सरकारी अधिकारियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2025

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को हुए बम धमाके में एक सहायक आयुक्त समेत चार सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अन्य मृतकों की पहचान सहायक उपनिरीक्षक नूर हकीम, तहसीलदार वकील खान और सिपाही रशीद के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है, तलाशअभियान और हमले की जांच जारी है।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार बैरिस्टर सैफ ने बम विस्फोट की निंदा करते हुए इसे ‘‘बेहद दुखद घटना’’ बताया। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सहायक आयुक्त और तहसीलदार सहित अहम लोगों की मृत्यु बेहद दुखद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम देश विरोधी तत्वों को उनके नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।’’ सैफ ने कहा कि मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार