आंध्र प्रदेश में तिरुमला मंदिर में चार घंटे की शुद्धिकरण पूजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2024

तिरुमला मंदिर में हुए कथित अपवित्रीकरण के बाद शुद्धिकरण के लिए चार घंटे का ‘शांति होमम् पंचगव्य प्रोक्षण’ (शुद्धिकरण अनुष्ठान) किया गया। मंदिर सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से इस बात की पुष्टि की कि अनुष्ठान सुबह छह बजे से 10 बजे तक चला। उन्होंने कहा कि अनुष्ठान का उद्देश्य तिरुपति के लड्डुओं (प्रसाद में मिलने वाली मिठाई) और अन्य को बनाने में पशु चर्बी के उपयोग जैसे कथित कृत्यों से हुए अपवित्रीकरण के बाद मंदिर का शुद्धिकरण करना है।

टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे. श्यामला राव ने रविवार को कहा कि इस अनुष्ठान के जरिए श्रीवरि भक्तों के कल्याण की कामना करते हुए नकारात्मक प्रभावों को नष्ट किया जाएगा और ‘लड्डू प्रसादम’ की पवित्रता को बहाल किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav की रैली के दौरान बड़ा हादसा: फूल बरसाने के लिए तेज रफ्तार से आ रहे बुलडोजर की चपेट में आने से बीजेपी नेता के 14 वर्षीय बेटे की मौत

Total Chess Pilot में Arjun Erigaisi ने जीता आर्मागेडन मुकाबला, प्रज्ञानानंदा भी जीते

Delhi Government ने पुनर्गठित कीं 5 भाषा अकादमियां, Kapil Mishra बने अध्यक्ष

Bangladesh Violence | बांग्लादेश में अवामी लीग के लॉकडाउन के बीच भीषण हिंसा! ढाका में बम धमाके, चटगांव में मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर को फूंका