प्रॉपर्टी डीलर के जहर खाने के बाद कांग्रेस विधायक समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला हुआ दर्ज

By Suyash Bhatt | Oct 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सोमवार रात प्रॉपर्टी डीलर सीताराम शर्मा ने कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के घर के सामने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। और बुधवार को उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीताराम शर्मा की शिकायत के बाद कुशवाह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जा चुका है।

दरअसल पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में सीताराम शर्मा के बेटे मनोज शर्मा ने दावा किया है कि कुशवाह ने ग्वालियर के विक्रम नगर और सोहन नगर इलाकों में सरकारी जमीन पर फर्जी कॉलोनियां बना ली हैं। मनोज ने दावा किया कि सीताराम शर्मा ने कुशवाह से भूखंड खरीदे थे लेकिन उन्हें भूखंडों का कब्जा नहीं दिया गया।

मनोज ने अपनी शिकायत में दावा किया मेरे पिता ने भूखंडों के खिलाफ कुशवाह को 1.86 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

इसे भी पढ़ें:फॉर्म हाउस में 40 जुआरियों की महफिल, शराब सहित कई आइटम मिलते है मुफ्त 

सोमवार की रात शर्मा अपने पैसे वापस मांगने के लिए कालपी ब्रिज मोहल्ले स्थित कुशवाह के घर गया था। जब कुशवाह ने उनसे मिलने से इनकार किया तो शर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जया आरोग्य अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कुशवाह, उनके दामाद रंजीत सिंह और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शर्मा के मृत्युपूर्व बयान और उनके बेटे के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह