गर्भपात के दौरान दलित युवती की मौत मामले में चिकित्सक सहित चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

महोबा (उप्र)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती की गर्भपात के दौरान हुई मौत के मामले में महोबा जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक चिकित्सक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दलित युवती से छह माह पूर्व कथित रूप से बलात्कार हुआ था जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। कबरई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय दलित युवती की हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के एक निजी अस्पताल में गर्भपात के दौरान मंगलवार शाम मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें: रिपोर्ट का दावा, रहाणे-पुजारा ने की विराट कोहली की शिकायत, जय शाह को किया था फोन

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को अचानक रक्तस्राव होने पर युवती के परिजनों को उससे बलात्कार होने और उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी के पिता व चाचा उसे हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां गर्भपात के दौरान दलित युवती की मौत हो गयी।

प्रमुख खबरें

GST Council ने दी राहत, फार्मा कंपनियों को एक्सपायर दवाओं और नमूनों पर मिलेगा ITC

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks