दुबई में चार भारतीय महिला कामगारों को मुक्त कराकर वापस भेजा गया भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

नयी दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने शुक्रवार को बताया कि चार भारतीय महिला कामगारों के साथ दुबई में ठगी की गई थी और उनके नियोक्ता ने उन्हें अवैध रूप से कैद कर लिया था। उन्हें मुक्त कराकर वापस भारत भेजा जा रहा है।

मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों के संग बचाव अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि एक अलर्ट पर कार्रवाई करते हुए दुबई में महावाणिज्य दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर आज चार भारतीय महिला कामगारों को मुक्त करा लिया।

इसे भी पढ़ें: न्यूयार्क में होने वाले जलवायु कार्रवाई सम्मेलन की मेजबानी करेगा UAE

वे तमिलनाडु से ताल्लुक रखती हैं। उन्हें ठगा गया था और दुबई में उनके नियोक्ता ने उन्हें अवैध तरीके से कैद कर लिया था। मुरलीधरन ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि दुबई में हमारा महावाणिज्य दूतावास उन्हें जल्द से जल्द भारत वापस भेजने का इंतजाम कर रहा है।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress