नेपाल में मादक पदार्थ रखने के आरोप में चार भारतीय गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

नेपाल में चार भारतीय नागरिकों को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस ने मंगलवार को काठमांडू के बाहरी इलाके में ग्रांडी अस्पताल के पास सुंधरा और तोखा से दो-दो भारतीय नागरिकों को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर हमला कर दिया और जवाबी कार्रवाई में वे घायल हो गए। दोनों को काठमांडू के नेशनल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, बिहार के 20 वर्षीय सुमित कुमार और 25 वर्षीय चंदन जायसवाल को सुंधरा से गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है