Jharkhand में ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर, चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2023

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले में ऑटोरिक्शा और एक ट्रक के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात डोडमा इलाके के दंडटोली गांव में खूंटी-तोरपा मुख्य मार्ग पर ऑटोरिक्शा एवं ट्रक के बीच टक्कर हो गई। तोरपा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना ‘‘ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच सीधी टक्कर’’ के कारण हुई।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं