Breaking News | जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला जिले में स्क्रैप डीलर की दुकान में विस्फोट, चार लोगों की मौत

By रेनू तिवारी | Jul 29, 2024

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला जिले में स्क्रैप डीलर की दुकान में विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गयी है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला जिले के सोपोर कस्बे में स्क्रैप डीलर की दुकान में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। 

 दुकान सोपोर के शेर कॉलोनी में स्थित थी। विस्फोट की वास्तविक प्रकृति की अभी पुष्टि नहीं हुई है, और अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: असफलताओं को सफलता में कै बदलना चाहिए, यहां पढ़ें JEE Main 2025 के उम्मीदवारों के लिए रणनीतियाँ

अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि जब यह घटना हुई, तब कुछ लोग ट्रक से स्क्रैप उतार रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने मृतकों की पहचान नजीर अहमद नादरू (40), आजिम अशरफ मीर (20), आदिल राशिद भट (23) और मोहम्मद अजहर (25) के रूप में की।

अधिक जानकारी के लिए प्रतीक्षा करे-  

प्रमुख खबरें

Odisha के ढेंकानाल में पर्यटक जोड़े से बदसलूकी और मारपीट, 3 लोग हिरासत में

Kalkaji Mandir के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी अरेस्ट

JSW Group ने Ampstar ब्रांड के साथ EV मार्केट में रखा कदम, बनाएगा इलेक्ट्रिक बस और ट्रक

National Film Awards अब राज्यों के प्रमुख टूरिज्म स्पॉट्स पर होंगे आयोजित: Ashwini Vaishnaw