Maharashtra में दो मोटरसाइकिल और पिकअप ट्रक में टक्कर, चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2023

पुणे, 28 मार्च महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक पिकअप ट्रक और दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात जुन्नार तहसील के आलेगांव के पास हुई।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन भाई-बहनों की मौत

अधिकारी ने बताया, विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप ट्रक ने आलेगांव के पास अहमदनगर की ओर जा रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और छह साल और दो साल के दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

जल्दी खाना बनाने के सीक्रेट टिप्स, जो आपको भी होने चाहिए पता

कॉफी वाले वीडियो को ग्रोक ने बताया डीपफेक, नेतन्याहू ने नया वीडियो जारी कर ईरानियों को दिया ये संदेश

Indian Navy Maritime Security Shield! नहीं थमेगी देश की रफ़्तार! भारतीय नौसेना ने घेरा उत्तरी अरब सागर, सुरक्षित की भारत की एनर्जी लाइफलाइन

मोदी ने गारंटी पूरी की...LPG वालों के लिए खुशखबरी, समुद्र का सीना चीरकर कैसे धड़ाधड़ पहुंच रहे टैंकर