Mandi स्थित Hanogi Tunnel में ट्रकों की टक्कर से 4 लोगों की मौत, 6 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बृहस्पतिवार को हणोगी सुरंग के भीतर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि घायलों में दीपक, ऐजात, दीपक, शहजाद, भागीरथ और मुकेश कुमार शामिल हैं। घायलों को नेरचौक कस्बा स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा कुल्लू अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद सुरंग के भीतर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित रही।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य हादसे में, जब्लू से घुमारवीं जा रही एक सरकारी बस की भगेड-पनाओल मार्ग पर एक निजी बस से टक्कर हो गई। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 40 यात्रियों को ले जा रही यह सरकारी बस सड़क किनारे बने सुरक्षा दीवार से टकराकर रुक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बस में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir परिसर का निर्माण 30 सितंबर तक होगा पूरा, नृपेंद्र मिश्रा ने दी जानकारी

Mumbai Local ट्रेन में सीट विवाद के बाद दिव्यांग की हत्या, आरोपी हिरासत में

Sajjan Kumar, 1984 दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद का Delhi के सफदरजंग अस्पताल में निधन

Somalia तट पर कैमरून ध्वज वाले जहाज M/V LUTUF का हुआ अपहरण, 6 भारतीय सवार