Bridal Skincare Tips: शादी से पहले नेचुरल निखार के लिए आजमाएं ये 4 घरेलू उपाय

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 03, 2026

जैसे ही शादी की तारीख फिक्स होती है, वैसे ही दुल्हनें अपनी स्किन को लेकर काफी ध्यान रखने लगती हैं। हर कोई चाहता है उसका वेडिंग लुक सबसे कमाल का हो। शादी वाले दिन हर एक दुल्हन का साफ चेहरा, फ्रेश और ग्लो करता हुआ नजर आए।

शादी से पहले ब्राइडल स्‍कि‍नकेयर कब शुरू करें?

ब्राइडल स्किनकेयर से ठीक एक-दो दिन पहले शुरु करने के बजाय पहले से शुरु करना बेहतर होता है। आखिरी समय में नया फेस मास्क, स्क्रब या कोई नया प्रोडक्ट लगना से स्किन पर जलन या फिर एलर्जी हो सकती है।

ओटमील से जेंटल फेस मास्‍क कैसे बनाएं?

ओटमील को पीसकर आप उसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाया जा सकता है। इसे चेहरे पर बहुत हल्के हाथ से लगाएं। ध्यान रहे कि जोर से रगड़ने या स्क्रब करने की जरुरत नहीं है।

एलोवेरा जेल को स्किन पर कैसे लगाएं?

असल में एलोवेरा जेल को चेहरे पर एक पतली लेयर में लगाया जा सकता है। यदि आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले थोड़ी-सी मात्रा को छोटे हिस्से पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें। चेहरे पर जलन या खुजली हो, तो बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें। आप चाहे तो एलोवेरा जेल में शहद मिलाकर भी लगा सकती हैं।

शहद को फेस केयर में कैसे शामिल करें?

आप शहद से होममेड फेस मास्क में थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसको आप बेसन या दही के साथ यूज करें। इस का बात का ध्यान रहे कि इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।

दही को चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें

दही का इस्तेमाल लोग स्किन पर भी करते हैं। यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। इसके साथ ही चेहरे को साफ रहता है। इसका इस्तेमाल आप बेसन दही, ओट्स दही, चावल का आटा और दही का फेसपैक सबसे असरदार माना जाता है, लेकिन हर स्किन पर इसका असर एक जैसा नहीं होता है। इसलिए चेहरे पर लगाने के बजाय आप थोड़ी जगह पर जरुर टेस्ट कर लें।

स्किन केयर करते समय किन बातों का ध्यान रखें

- ध्यान रखें कि शादी से पहले स्किन के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करें।

- घरेलू मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट करें।

- जलन या खुजली हो, तो तुरंत चेहरे का साफ कर लें।

- भूलकर भी चेहरे पर नींबू और बेकिंग सोडा न लगाएं।

- रोजाना मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं।

- बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरुर लगाएं।

- स्किन संबंधित समस्या है, तो घरेलू नुस्खे आजमाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें।

प्रमुख खबरें

Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने टाली बड़ी हवाई त्रासदी

IAF Chief Amar Preet Singh ने China-Pakistan के 5th Generation Fighter Jet के प्रति किया सावधान, AMCA में देरी के मुद्दे पर फिर से चेताया

Aman Sehrawat ने कुश्ती में जीता Gold, भारत के खाते में आए कुल छह पदक