कंटेनर-टवेरा की भिड़ंत में चार मजदूरों की मौत, आठ लोग घायल

By दिनेश शुक्ल | Jan 29, 2021

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर उदनखेड़ी चौकी के समीप गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कंटेनर ने मजदूरों से भरे टवेरा वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में टवेरा में सवार चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। जिनमें एक बच्चा सहित दो की हालत गंभीर बताई गई है। जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है। पचोर थाना पुलिस ने मौके से कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। 

इसे भी पढ़ें: मुनाफा दिलवाने के नाम पर 20 लाख से अधिक की धोखाधड़ी

हादसे में टवेरा चालक वसीम (25) पुत्र सलीम खां निवासी मालेगांव, मोहम्मद हुसैन (10) पुत्र आरिफ निवासी जमालपुरा, जाबिर (35) पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी गुहावरा सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अफसर खां (30), जाहिल (8 साल), हमीदा बी, अरसिफा, अब्दुल वहीद, उजमा, मोहम्मद शान और रुखसत अहमद घायल हो गए, जिनमें अफसर और जाहिल की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर