जम्मू कश्मीर के बारामूला, पुलवामा में लश्कर के चार आतंकवादी गिरफ्तार : पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोपोर के रफियाबाद के नडीहाल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान चेक सेरी पट्टन के निवासी फिरदौस अहमद वानी के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: आत्मनिर्भरता के लिए बजट में आयातित उत्पादों पर शुल्क बढ़ाया : सीतारमण

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान वागम निवासी आमिर नजीर हजार, सुहैल अहमद भट और बशीर अहमद गनी के बेटे नासिर हुसैन के रूप में हुई है – दोनों पुलवामा के चिनार बाग के निवासी हैं। उनके पास से हथगोले और एके-47 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच के दौरान यह पता चला कि वे आतंकवादी आरिफ हजार उर्फ रेहान के सहयोगियों के रूप में काम कर रहे थे।’’ इस संबंध में मामले दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात