मध्य प्रदेश में एसयूवी और ट्रक के बीच टक्कर में नागपुर के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

नागपुर। मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के पांधुरना के पास रविवार को एसयूवी और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई टक्कर में महाराष्ट्र के नागपुर के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। परिवार के सदस्य राजस्थान के भीलवाड़ा से लौट रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बयाबाई नंदनवार (56), उनके बेटे महेश नंदनवर (29), बेटी अर्चना खपरे (33) और प्रमोद धर्मिक (22) के रूप में हुई है जो नागपुर के पंचपौली इलाके के रहनेवाले थे।

प्रमुख खबरें

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती