बंबीहा गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद: पंजाब पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2025

पंजाब के बरनाला में दविंदर बंबीहा गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार पिस्तौल बरामद की गई हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि चारों सतनाम सिंह उर्फ सत्ती, गुरप्रीत उर्फ गुरी, सरम सिंह उर्फ रिंकु और दीपक सिंह मिलकर बड़ी डकैती को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि सतनाम एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से हत्या, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम और मादक औषधी एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत 22 से अधिक मामले दर्ज हैं।

डीजीपी ने बताया कि सरम सिंह और दीपक सिंह मादक पदार्थों की तस्करी से भी जुड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Cyber Fraud के आरोपी को दबोचा, फर्जी पेमेंट दिखाकर ठगे 30 लाख रुपये

Bihar में Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान: 3 नई योजनाओं से महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, सशक्त होगा बिहार

Gandak नदी का जलस्तर बढ़ा, Bihar में बाढ़ का खतरा; CS ने की आपात बैठक

Samajwadi Party ने किया Stree Samman Samriddhi Yojana का एलान, 2027 में लागू करने का वादा