बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के चार सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

पटना। बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद सहित नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के चार सदस्य बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी कोविड जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल पटना में अपने निवास में पृथक-वास पर हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को अलग कर लें और सेहत संबंधित सभी सतर्कता बरतें। आप सब भी अपना ध्यान रखें।’’

इसे भी पढ़ें: कोविड-19: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सभाएं और कार्यक्रम रोकने का फैसला किया

चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कोविड जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। घर में पृथक-वास पर हूं। जो भी विगत दिनों में मेरे संपर्क में आये हैं। कृपया सावधानी बरतते हुए अपनी जांच करवा लें।’’ उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार के भी संक्रमित होने की जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार बुधवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले कैबिनेट के सभी सदस्यों की एहतियात के तौर पर आरटीपीसीआर जांच की गई। इस बीच मुख्यमंत्री की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन के पिछले दिनों संक्रमित होने के बाद पार्टी मुख्यालय को बंद कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी

Vastu Shastra: रात में कपड़े धोने से बढ़ता है Vastu Dosh, सुबह का समय माना गया सबसे शुभ