मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2025

मणिपुर के बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में सुरक्षा बलों ने दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े एक किशोर समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) का एक सक्रिय कार्यकर्ता बिष्णुपुर के निंगथौखोंग से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि काकचिंग जिले के हियांगलाम में सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान के दौरान यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपक (यूपीपीके) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। इस बीच, अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जिरीबाम जिले में एक अन्य तलाश अभियान के दौरान पुलिस ने कई आग्नेयास्त्र बरामद किए।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा