मणिपुर में जबरन वसूली गतिविधियों में शामिल चार उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2025

मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां शुक्रवार को की गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के एक उग्रवादी को चुराचंदपुर जिले के ओल्ड गेलमौल में स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, उसके पास से एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है और वह चुराचंदपुर के शहरी इलाके से जबरन वसूली और धन उगाही में शामिल था। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनबा) के एक सदस्य को काकचिंग जिले के काकचिंग वैरी बामोन से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रतिबंधित प्रेपक (प्रो) के एकउग्रवादीको इंफाल पूर्वी जिले के ब्रह्मपुर नाहाबाम से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सक्रिय सदस्य को भी इंफाल पश्चिम जिले के सांगैथेल से गिरफ्तार किया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Budget 2026 को PM Modi ने बताया Game Changer, बोले- विकसित भारत की उड़ान के लिए मजबूत नींव

Union Budget पर CM Mohan Yadav ने की तारीफ, बोले- GYAN फॉर्मूले से बनेगा Viksit Bharat

U19 World Cup में भी कायम नो हैंडशेक की परंपरा, India-Pakistan के Captains ने नहीं मिलाया हाथ

बदल गया Investment का तरीका: RBI की रिपोर्ट के अनुसार FD छोड़ Stocks में पैसा लगा रहे हैं भारतीय।