Uttar Pradesh के गोंडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2024

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 48 लाख रुपए कीमत की लूट की चीजें बरामद की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में जख्मी एक बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि पिछले महीने पांच मार्च को कर्नलगंज कस्बे के गांधीनगर निवासी सर्राफा व्यापारी विश्वनाथ शाह की दुकान में दो बदमाश अचानक घुस आए और तमंचा दिखाकर 10 किलो चांदी, 600 ग्राम सोना और एक लाख 80 हजार रुपए की नकदी लूट कर भाग गए। 

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 220 ग्राम आभूषण, दो लाख 22 हजार रुपये नकद, लूट के पैसों से खरीदी गयी एक कार सहित 48 लाख रुपये मूल्य की वस्तुएं बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए राघवेंद्र पांडेय को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह