राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौत, 272 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को चार और मौत हुईजिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 167 हो गयी। इस बीच 272 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 7300 हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अजमेर, जयपुर में एक एक और अन्य जिलों के दोसंक्रमित मरीजों की मौत हुयी। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 167 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 79 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच राज्य में सोमवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 272 नये मामले राज्य में सामने आए। इनमें पाली में 50, नागौर में 48, जोधपुर 47, सीकर में 44, चूरू में 17, जयपुर में 13, उदयपुर 12, सिरोही में 9, कोटा में 7,अलवर-बाडमेर-जालौर में 5-5, राजसमंद-झुंझुनूं 3-3, दौसा-भीलवाडा-डूंगरपुर-सवाई माधोपुर में एक एक नये मामले शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: स्वाइन फ्लू संक्रमण से सबक लिया, कोरोना के खिलाफ कुशल जांच रणनीति तैयार की: आईसीएमआर

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी