पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण से चार और लोगों की मौत, अब तक 72 लोगों ने दम तोड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के कारण चार लोगों की मौत हो जाने के साथ ही राज्य में इस इस घातक वायरस से संक्रमित होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। राज्य के गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्याय ने बुधवार को बताया कि इन मरीजों की मौत का प्रत्यक्ष कारण कोविड-19 था। उन्होंने बताया कि 72 अन्य लोगों ने विभिन्न अन्य बीमारियों के कारण दम तोड़ दिया और कोरोना वायरस संक्रमण उनमें इन बीमारियों के ’’परिणामस्वरूप’’ हुआ। 

इसे भी पढ़ें: MHA के पत्र पर बंगाल सरकार ने कहा, सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद किया जाएगा कोई फैसला 

बंदोपाध्याय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 112 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर अब 1,047 हो गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण संबंधी जांच के लिए इस अवधि में 2,570 मामलों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 27,571 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

इस दिन राम मंदिर दर्शन करने आ रहे अखिलेश यादव, पवन पांडे ने बताई तारीख

Bagdogra में जवानों संग Rajnath Singh ने मनाई दिवाली, Made in India तकनीक को सराहा

Bestu Varas पर नए बही-खाते और नमक खरीदने की परंपरा, गुजराती शुरू करते हैं New Year

CV Raman Birth Anniversary: विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई वैज्ञानिक थे सीवी रमन