फोर मोर शॉट्स प्लीज फेम Maanvi Gagroo ने रचाई शादी, कुमार वरुण के साथ लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

By रेनू तिवारी | Feb 23, 2023

अमेजन प्राइव वीडियो की मशहूर वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज फेम मानवी गगरू (Maanvi Gagroo) ने कुमार वरुण के साथ शादी की है। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक प्राइवेट फंक्शन में वरुण के साथ सात फेरे लिए। दोनों ने 23 फरवरी को कोर्ट मैरिज का विकल्प चुना। दोनों की डेट करने की खबरे काफी समय से आ रही थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी सगाई का खुलासा भी किया था। अब एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें शेयर करके अपनी शादी की जानकारी फैंस को दी हैं। 

इसे भी पढ़ें: जिंदगी भर सच्चे प्यार के लिए तरसती रहीं मधुबाला, एक जिद ने तोड़ दिया था दिलीप कुमार से रिश्ता

मानवी गगरू ने जनवरी में खुलासा किया था कि उनकी सगाई हो चुकी है। एक तस्वीर के साथ वह अपनी अंगूठी दिखाती हुई नजर आ रही थी। इसके बाद आखिरकार वैलेंटाइन डे के दिन एक्ट्रेस ने दुनिया के सामने अपने ब्यू को पेश किया। मानवी ने कुमार वरुण के साथ एक मनमोहक तस्वीर साझा की और लिखा, "मिल गया मेरा लॉबस्टर #HappyValentinesDay।"

प्रमुख खबरें

ठाणे में नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाला मेडिकल प्रतिनिधि अमित प्रजापति गिरफ्तार

CPI ने BRICS घोषणापत्र का किया स्वागत, वैश्विक व्यवस्था में सुधार की वकालत की

Womens Asia Cup फाइनल में Sri Lanka को 72 रन से हराकर भारत ने जीता आठवां खिताब

Womens Asia Cup जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने ACC प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार