Ranbir Kapoor on BBC Raid | प्रेस कॉन्फ्रेंस में BBC के पत्रकार का रणबीर कपूर ने उड़ाया मजाक, पूछा- आपका कितना कलेक्शन है?

Ranbir Kapoor
ANI
रेनू तिवारी । Feb 23 2023 1:29PM

सोशल मीडिया पर लोगों ने सिनेमाघरों की तस्वीरें शेयर करके बताया कि हॉल खाली पड़े हैं तो कैसे ब्रह्मास्त्र इतनी कमाई कर रही हैं। धर्मा प्रोडक्शन ने कमाई के आंकड़ो को सबूत भी नहीं दिए। अब रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' आने वाली हैं और एक्टर इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं

नयी दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने एक लंबे समय के इंतजार के बाद सिनेमाघर में दस्तक दी। फिल्म को लोगों ने पसंद किया और पहले ही दिन फिल्म ने शानदार ऑपनिंग की। बाद में फिल्म के कलेक्शन पर सवाल उठे कि ये आंकड़े फर्जी हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने सिनेमाघरों की तस्वीरें शेयर करके बताया कि हॉल खाली पड़े हैं तो कैसे ब्रह्मास्त्र इतनी कमाई कर रही हैं। धर्मा प्रोडक्शन ने कमाई के आंकड़ो को सबूत भी नहीं दिए। अब रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' आने वाली हैं और एक्टर इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर COVID महामारी के बाद बॉलीवुड के कठिन दौर से गुजरने के बारे में सवाल किया गया। सवाल के जवाब में, रणबीर ने शाहरुख खान की पठान का उदाहरण दिया, जो अपनी रिलीज के 28 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना की क्लिप में पत्रकार रणबीर से बॉलीवुड के बारे में पूछ रही है। उन्होंने कहा, बॉलीवुड इस समय एक कठिन दौर में है।" उसे बीच में रोकते हुए, रणबीर ने जवाब दिया, आप क्या कह रही हैं? क्या आपने पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं देखा है?"

जैसा कि पत्रकार ने अपने सवाल को जारी रखा, रणबीर ने पूछा, आप किस मीडिया प्रकाशन से हैं?" पत्रकार ने जवाब दिया बीबीसी न्यूज। इसके बाद अभिनेता ने उसका मजाक उड़ाते हुए कहा, "बीबीसी न्यूज। अभी तो आपके भी कुछ चल रहे हैं ना आज कल...उसका क्या? पहले वो जवाब दो। वह कहती है, "वो बताएंगे आराम से," इस पर रणबीर ने कहा, "तो मैं भी बताऊंगा आराम से।"

इस बीच शाहरुख खान की पठान अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने अब दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। भारत में, अकेले हिंदी संस्करण के लिए पठान का बॉक्स ऑफिस संग्रह 500 करोड़ रुपये से अधिक है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़