By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2024
कर्नाटक के चार पर्वतरोहियों की उत्तराखंड में खराब मौसम की वजह से मौत हो गई। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राजस्व विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि महेश ने पीटीआई-को बताया कि उत्तराखंड के सहस्रताल में फंसे 19 पर्वतरोहियों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया लेकिन इस दौरान चार पर्वतरोहियों की मौत हो गई।