Katihar Railway Station पर RPF ने म्यांमार के 4 नागरिकों को पकड़ा, बिना वैध दस्तावेज यात्रा का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026

बिहार के कटिहार जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वैध दस्तावेज नहीं होने पर म्यांमार के चार नागरिकों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हिरासत में लिए गए लोगों में एक वयस्क पुरुष और तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में चारों के म्यांमार मूल के होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरपीएफ ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर लिखित शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों के अनुसार, जीआरपी ने इस मामले में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की धारा 21 तथा पासपोर्ट एक्ट, 1920 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि तीनों नाबालिग लड़कियों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विक्रम कुमार ने कहा कि आरपीएफ और जीआरपी इस बात की जांच कर रही हैं कि ये चारों विदेशी नागरिक कटिहार कैसे पहुंचे, उनका गंतव्य क्या था और उन्हें यहां लाने या यहां से ले जाने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

प्रमुख खबरें

Farsi Salwar को Crop Top और Short Kurti के साथ ऐसे करें स्टाइल, मिलेगा मॉडर्न लुक

Kochi Metro के गोपनीय दस्तावेज सोशल मीडिया पर लीक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fatty Liver के मरीजों में 5 से 10% Weight Loss से घटेगी सूजन, रुकेगा फाइब्रोसिस का खतरा

Saif Ali Khan ने अपने हाथों से बनाई गणपति की मूर्ति, Kareena Kapoor ने दिखाई घर के बप्पा की झलक