Farsi Salwar को Crop Top और Short Kurti के साथ ऐसे करें स्टाइल, मिलेगा मॉडर्न लुक

By दिव्यांशी भदोरिया | Sep 14, 2026

हर एक लड़की को सलवार-कुर्ती पहनना काफी पसंद होता है। हालांकि हर बार की तरह आप भी सिंपल और पारंपरिक लुक नहीं चाहते हैं। इसको भी आप ट्रेंडी और फैशनेबल बना सकते हैं। आजकल फारसी सलवार सूट्स का फी चलन चल रहा है। एथनिक आउटफिट में थोड़ा मॉर्डन टच देने के लिए आप फारसी सलवार सबसे बेहरीन ऑप्शन हो सकता है।

यदि आप भी अपने एथनिक आउटफिट में थोड़ा मॉर्डन टच देना चाहती हैं, तो हम आपको फारसी सलवार को क्रॉप टॉप और शॉर्ट कुर्ती के साथ स्टाइल करने का तरीका बता रहे हैं।

शॉर्ट कुर्ती के साथ पहनें फारसी सलवार

गौरतलब है कि फारसी सलवार के साथ शॉर्ट कुर्ती लुक एकदम शानदार लगता है। सलवार का घेर और कुर्ती की छोटी लंबाई आपको बैलेंस्ड लुक देगी। यदि आपका प्लेन फारसी सलवार है, तो इसके साथ प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं। वहीं, यदि आप सलवार पर कोई प्रिंट या डिजाइन है, तो उसके साथ सिपंल कुर्ती अच्छी रहेगी। इस लुक के लिए ध्यान रखें-

- कुर्ती बहुत ज्यादा लंबी न हो।

- सलवार और कुर्ती के कलर आपस में मैच या कॉन्ट्रास्ट कर सकती हैं।

- हैवी वर्क वाली कुर्ती की जगह सिंपल डिजाइन लें।

- छोटे ईयररिंग्स और लाइट ज्वेलरी पहन सकते हैं।

फारसी सलवार को क्रॉप टॉप के साथ दें इंडो-वेस्टर्न टच

यदि आपको एकदम मॉर्डन लुक चाहिए, तो आप फारसी सलवार को क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं। यह आपको ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक दोनों ही देगा। प्लेन सलवार के साथ प्रिंटेड क्रॉप टॉप या प्रिंटेड सलवार के साथ प्लेन क्रॉप टॉप आप पहन सकती हैं। बस क्रॉप टॉप खरीदते समय उसकी फिटिंग अच्छे देख लें। ज्यादा ही ढीले क्रॉप टॉप पर फारसी सलवार अच्छा नहीं लगता है। यदि आपको थोड़ा अलग लुक पसंद है, तो कंट्रास्ट कलर ट्राई कर सकती हैं।

फुटवियर भी लुक को बना सकता है खासफारसी सलवार के साथ फुटवियर पहनने का खास ख्याल रखा जा सकता है। अगर आप एथनिक आउटफिट पहन रहे हैं, तो आप जूती और फ्लैट्स पहन सकते हैं। वहीं, क्रॉप टॉप के साथ इंडो-वेस्टर्न लुक चाहते हैं, तो आप सैंडल या सिंपल हील्स ट्राई कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Local Body Election Results: जयपुर और उदयपुर में BJP की जीत, कांग्रेस ने अजमेर में दिखाया दम, जोधपुर में कांटे का मुकाबला

Acne और वजन घटाने में मुलेठी है अचूक उपाय, Immunity भी होगी मजबूत

Seva Sankalp Abhiyan: दिल्ली में 13800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की होगी शुरुआत

यह श्री राम का वर्णन नहीं, भक्त का भाव है, Dr. Kumar Vishwas ने बताया कैसे लिखे Ramayana के जय जय राम गीत के बोल