उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से चार नेपाली मजदूरों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2024

उत्तराखंड के फाटा गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में नेपाल के चार मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने मलबे से मजदूरों के शव बरामद किए।

रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि अधिकारियों को गांव में एक ‘खाट गदेरा (वर्षा जल तालाब)’ के पास रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर हुई घटना की जानकारी मिली जिसके बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को इलाके में भारी बारिश हुई। राजवार ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त तुल बहादुर, पूर्णा नेपाली, किशन परिहार और चीकू बुरा के रूप में हुई है। ये सभी नेपाल के निवासी थे।

प्रमुख खबरें

6000 सैनिक, RDX, तोप, टैंक से होगा हमला, TTP ने पाकिस्तान के पुख्ता इलाज का पूरा रोडमैप कर लिया तैयार

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

17 साल का वनवास समाप्त कर बांग्लादेश में लौटा प्रिंस, अब यूनुस की होगी छुट्टी?

Tech Tips: लैपटॉप गर्म हो रहा है? जानें कब चार्जिंग पर रखना खतरनाक हो सकता है