बलूचिस्तान आतंकी हमले में चार पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल के जवान की मौत, आठ घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में पाकिस्तान की एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों ने हमला किया और इसके बाद आईईडी ले जा रहे सुरक्षा कर्मियों के वाहन को निशाना बनाया, जिसमें अर्धसैनिक बल के चार जवानों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, पहली घटना में आतंकवादियों ने क्वेटा में फ्रंटियर कोर (एफसी) के सैनिकों को निशाना बनाया। बयान के अनुसार, आतंकवादियों ने पीर इस्माइल जियारत के पास चौकी को निशाना बनाया। बयान के अनुसार, मुठभेड़ में ‘‘ चार-पांच आतंकवादी भी मारे गए, वहीं करीब आठ घायल हुए हैं।’’इनके अलावा, ‘‘चार सैनिक भी मारे गए जबकि छह घायल हो गए।’’

प्रमुख खबरें

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें