इजराइल-गाजा सीमा पर प्रदर्शन में चार फलस्तीनियों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2019

गाजा सिटी।इजराइल और गाजा की सीमा पर प्रदर्शन के दौरान हुए संघर्ष में चार फलस्तीनियों की मौत हो गई। लोग यहां हुए प्रदर्शनों के एक साल पूरा होने के अवसर पर रविवार को सीमा पर एकत्र हुए थे। ऐसा संदेह था कि इस दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हो सकती है लेकिन मिस्र के नेतृत्व में हुए समझौते की वजह से किसी तरह यह टल गया।

गाजा सिटी में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल की ओर से हुई गोलीबारी में फलस्तीन के चार लोगों की मौत हो गई।पिछले साल 14 मई को इसी तरह के प्रदर्शन में फलस्तीन के 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। यह विरोध प्रदर्शन उस समय शुरू हो गया था जब अमेरिका ने इजराइल में अपना दूतावास यरुशलम स्थानांतरित था।

इसे भी पढ़ें: इज़राइल विमान ने गाजा में हमास के ठिकानों पर किया हवाई हमला

इजराइल ने सीमा पर प्रदर्शन के मद्देनजर हजारों सैनिक सीमा पर तैनात किए हैं। उल्लेखनीय है कि इजराइल में नौ अप्रैल को चुनाव होने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह