महाराष्ट्र में महिला से सोने की चेन छीनने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2024

 महाराष्ट्र के पालघर जिले में सुबह की सैर पर निकले लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों

को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विरार अपराध शाखा की यूनिट तीन के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदाख ने कहा कि 12 अक्टूबर को गिरोह ने नालासोपारा में 59 वर्षीय एक महिला को रोका और उन्हें एक पैकेट दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने झूठा दावा किया कि पैकेट में पांच लाख रुपये हैं और महिला की एक लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली। उन्होंने कहा, ‘‘जब महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसने पुलिस से संपर्क किया।

इसके बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। पिछले कुछ दिनों में, हमने शंकर राय प्रभु राय (37), मंगल नाथूराम सिलावट (37), सचिन चुन्नीलाल राठौड़ (22) और राजू राय शंकर राय (25) को गिरफ्तार किया। वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।’’

बदाख ने बताया कि गिरोह के पास से 4.5 तोला वजन के सोने के आभूषण बरामद किए गए जिनकी कीमत तीन लाख रुपये है। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

OnePlus Nord 6 का First Look आया सामने, लॉन्च से पहले जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Middle East Crisis: गैस की कमी से भारत के Auto Sector पर संकट, Production पर लग सकता है ब्रेक

Iran-Israel तनाव के बीच Global Market को राहत, कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट।

Premier League का गुरूर टूटा, La Liga के अनुभव ने European Football में गाड़े झंडे