बिहार के भागलपुर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2025

बिहार के भागलपुर जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। भागलपुर जिला पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘घटना मंगलवार को कहलगांव इलाके में हुई। स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि कहलगांव रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोगों ने एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।’’ नाम न बताने की शर्त पर एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों ने पहले पीड़िता के दोस्त की पिटाई की और उसके बाद उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद वे लड़की को जबरन झाड़ी में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट सेवा बंद, AAP नेताओं और 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

Bollywood अभिनेता Kay Kay Menon का 60वां जन्मदिन, Theatre से लेकर OTT तक ऐसा रहा सफर

Rajasthan के Governor और CM Bhajan Lal Sharma ने गांधी और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!